तुम विज्ञान पढ़ना
तुम होमी भाभा, सी वी रमण, कलाम को याद करना,
तुम अपने मन को जिज्ञासु, वैज्ञानिक दृष्टिकोण रखना,
धर्म, अध्यात्म, दर्शन सबको तुम विज्ञान से जोड़ना,
हर घटित घटना के पीछे वैज्ञानिक कारण को ढूंढना,
तुम विज्ञान पढ़ना,
जीवन के हर क्षेत्र पर तुम सदा आगे ही बढ़ते रहना,
हर चीज, हर घटना के पीछे विज्ञान है, यह समझना,
परिकल्पना से प्रमाण की यात्रा, संदेह से विश्वास की यात्रा,
अन्वेषण, शोध, आविष्कार, नवाचार को विज्ञान समझना,
तुम विज्ञान पढ़ना,
किसी चीज को जानना ज्ञान है, प्राप्त कर लेने को विज्ञान जानना,
सूर्य में प्रकाश है, जान लेना ज्ञान है, उसे प्राप्त कर लेने को विज्ञान समझना,
कण-कण में भगवान है, जान लेना ज्ञान है, उसे भक्ति रूपी विज्ञान द्वारा ही होता है प्राप्त करना,
जीव से लेकर ब्रह्म तक, भौतिकी से पराभौतिकी तक, धर्म, दर्शन, अध्यात्म सबमें विज्ञान है, समझना,
तुम विज्ञान पढ़ना,
विज्ञान की पढ़ाई, जिज्ञासा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण होती है किसी राष्ट्र की प्रगति का आधार,
Science शब्द ग्रीक शब्द scientia से आया है, जिसका अर्थ होता है जानना,
ब्रह्माण्ड में किसी पिण्ड, वस्तु, घटना के क्रमबद्ध, संरचनात्मक ज्ञान को विज्ञान समझना,
शरीर, आत्मा, ब्रह्म, आनंद सबको तुम विज्ञान ही समझना,
विज्ञान में ‘श्रद्धा’ का समावेश होने पर यह ईश्वर तक पहुंचेगा, यह विश्वास रखना,
तुम विज्ञान पढ़ना।
…..गिरीन्द्र मोहन झा
तुम विज्ञान पढ़ने -गिरींद्र मोहन झा
0 Likes

