आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।

गुरु वंदना
गुरु चरणन में वंदन है
हमें अपना बना लेना
पकड़ के हाथ हे गुरुवर
हमें चलना सीखा देना
गुरु चरणन…………
मिटा कर अज्ञानता मेरी
ज्ञान का दीप जला देना
देकर ज्ञान का हमें दान
हमें सद्ज्ञान करा देना
गुरु चरणन………….
अंजलि जोड़ विनती है
मेरी जड़ता मिटा देना
देकर आशीष हमें अपनी
हमें परमार्थ दिला देना
गुरु चरणन…………..
भूला कर दोष मेरे सारे
भव से पार करा देना
देकर ज्ञान का चक्षु
हमें आत्मज्ञान करा देना
गुरु चरणन…………….
कुमकुम कुमारी
मध्य विद्यालय बाँक
जमालपुर, मुंगेर

