आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।

जड़ के कार्य
भूमि के नीचे जड़ें है होती,
जड़ ही मिट्टी को जकड़े रहती,
जड़ की सतह पर छोटे रोएं होते,
हम जिसे मूल रोम हैं कहते,
नींव पौधे की जड़ ही कहलाते,
जड़ पौधे को मिट्टी से बांधे रहती,
इन जड़ों का बहुत खास है काम,
जिनकी सहायता मूल रोम है करता,
पोषक तत्व और जल मिट्टी से लेकर,
जड़ ही तने तक है पहुंचाता,
कुछ जड़ों में भोजन होता,
सहारा भी पौधे को जड़ से ही मिलता,
गाजर शलजम और मूली,
यह सभी भी जड़ ही कहलाते,
चाहे कच्ची हो या पकी,
इन पौधे के जड़ भी खाई जाती,
पेड़ पौधे है प्रकृति के श्रृंगार,
यही तो है जीवन के आधार ।
यानी जड़ की महिमा है अपार ।।
बीनू मिश्रा
नवगछिया, भागलपुर

