करो योग रहो निरोग-भवानंद सिंह

Bhawanand

Bhawanand

करो योग रहो निरोग

आओ जीवन में योग अपनाएँ
जीवन को सुन्दर स्वस्थ बनाएँ,
नियमित रूप से करोगे योग
जीवन हो जाएगा बिल्कुल निरोग।

योग करने के कुछ नियम है खास
आओ पहले नियम को जानें,
नियम पूर्वक अगर करोगे योग
जीवन में नहीं होगा कोई भी रोग।

सुबह-सुबह को ब्रह्म मुहूर्त में
नित्य क्रिया से निवृत होकर,
प्राकृतिक वातावरण में रहकर
करें योग रहें निरोग।

शाम को भी कर सकते हैं योग
चार-पाँच घंटे का भूखे हो पेट,
योग करने के फायदे अनेक
मुख मण्डल का बढ़ेगा तेज।

व्यक्तित्व में आएगा निखार
शारीरिक अंग होगा मजबूत,
मृत कोशिकाएँ जागृत होगी
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाएगा।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है
योगी ! नकारात्मकता से होता है दूर,
जीवन सफल हो जाता है उनका
दिल से अपनाता है जो योग।

शांत मन से एकाग्रचित्त होकर
प्रतिदिन किया जाय अगर योग,
शरीर को मन और आत्मा से जोड़े
तो ! परमात्मा से हो जाता है जुड़ाव।

21 जून को है योग दिवस
इसे धूमधाम से मनाओ सब,
त्योहार के जैसा लगे माहौल
आओ मिलकर इसे यादगार बनाएँ।

नहीं होगा कोई भी रोग
नित्य करेगा जो भी योग,
योग को अपनाओ सब
करो योग रहो निरोग।

भवानंद सिंह
उ. मा. वि. मधुलता

रानीगंज अररिया

0 Likes

Leave a Reply