आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।

खुद पर भरोसा
रख खुद पर तू भरोसा
जीवन खुद चमक जायेगा।
है आसमां में भी न इतनी ताकत
जो तेरा हौंसला नाप पायेगा।
बस जरूरत है सच्चे लगन और परिश्रम की
फिर देख सफलता शोर मचायेगा।
बस दृढ़ शक्ति, अटल विश्वास रखो तुम,
ये जग तेरे आगे सर झुकायेगा।
रख खुद पर तू भरोसा
जीवन खुद चमक जायेगा।
बेशक गिर-गिर कर संभलना तुम
फिर तेरा हिम्मत रंग लायेगा।
लाख मुसीबत आये जिंदगी में,
पर होंसला कभी न डगमगायेगा।
रख खुद पर तू भरोसा,
एक दिन ये जहाँ सर झुकायेगा।
आँचल शरण
बायसी पूर्णिया बिहार

