आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।

खुशियों का गान
आओ बच्चों पढ़ लिखकर
भारत का नव निर्माण करें
अपने मेहनत और कर्मों से
हम सबका कल्याण करें
पढ़े लिखे को देती दुनियाँ मान
पढ़ लिखकर तुम बनो महान
गाँधी नेहरू का था यही अरमान
दीन-दुखियों का करें सम्मान
सुन्दर सपनों का पंख लगाकर
नित्य नया उड़ान भरें
आओ बच्चों पढ़ लिखकर
भारत का नव निर्माण करें
पढ़ लिखकर हमें देश में
वैज्ञानिक सोच बढ़ाना है
बच्चों करना कुरीतियों पर वार
तुम हो देश के भावी कर्णधार
हम सदा सत्य का ध्यान करें
आओ बच्चों पढ़ लिखकर
भारत का नव निर्माण करें
तुम पढ़ोगे देश पढ़ेगा
दुनियाँ में देश का मान बढ़ेगा
विविधता के इस चमन में
हम खुशियों का गान करें
आओ बच्चों पढ़ लिखकर
भारत का नव निर्माण करें।
राम कुमार शर्मा
म वि अहियापुर अरवल

