पद्यपंकज MHM माहवारी नही बीमारी-रुचिका

माहवारी नही बीमारी-रुचिका


Ruchika

लेख सुनें तैयार

IMG_20210520_205841_370.jpg

महावारी नही है छूत की कोई बीमारी,
स्वतः सहज एक सामान्य प्रक्रिया है।

इससे ही जन्म चक्र आगे बढ़ता है,
जो नही हो तो बन जाती ये लाचारी।

यह लज्जा का विषय नही हो सकता,
इस पर खुल कर तुम अपनी बात करो।

जो तुम्हें कोई तकलीफ या परेशानी हो,
चिकित्सक से परामर्श ले निजात करो।

महावारी के समय स्वच्छता का ध्यान रखो,
तभी अनेक बीमारियों से सदा तुम दूर रहो।

घर के कपड़े का प्रयोग नही है लाना,
सेनेटरी पैड को ही सदा इस्तेमाल कर जाना।

नही कोई भी पूर्वाग्रह को है तुमको मानना,
विज्ञान की कसौटी पर जाँच कर है आजमाना।

माहवारी हो तो नही लजाना शर्माना या छुपाना,
बेझिझक हो इसके बारे में तुम सबको बताना।

0 Likes

रूचिका

Spread the love

Leave a Reply