पद्यपंकज MHM माहवारी स्वच्छता दिवस-अशोक कुमार

माहवारी स्वच्छता दिवस-अशोक कुमार



लेख सुनें तैयार

Screenshot_20210520-140706.png

माहवारी स्वच्छता दिवस

28 मई को माहवारी स्वच्छता दिवस मनायें,
सभी खुलकर इसके बारे में बताएं।
बच्चियां हो या महिलाएं जब माहवारी आए,
पुराने रीति-रिवाजों को छोड़कर नैपकिन को अपनाएं।।

मीना मंच का विद्यालय में गठन कराएं,
माहवारी के बारे में इसका प्रचार प्रसार कराएं।
आयरन की गोली डिवार्मिंग कार्यक्रम कराएं,
अब शर्माए नहीं इसको खुल कर बताएं।।

नुक्कड़ मीना मंच गीत से जागरूकता लाएं,
अपने अपने पोषक क्षेत्रों में इसे बताएं।
अब स्कूलों में नैपकिन की राशि आई,
खुशी से बिटिया अब स्कूल जाई।।

नहीं शर्माना है अपने शिक्षिका को बताएं,
सैनिटरी नैपकिन को प्रयोग में लाएं।
अब बिटिया प्रतिदिन स्कूल जाई।
आ गई माहवारी की दवाई।।

माहवारी के दौरान खून की कमी को भगाए,
आयरन की गोली को प्रयोग में लाए।
किशोरी सुरक्षा योजना आ गई भाई,
अब खुलकर होगी पढ़ाई।।

अशोक कुमार
न्यू प्राथमिक विद्यालय भटवलिया
नुआंव कैमूर

0 Likes

Ashok Kumar

Spread the love

Leave a Reply