आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।

माॅं मुझको स्तनपान कराना
माॅं मेरी तुम भूल न जाना
तुझे हैं कुछ फर्ज़ निभाना
मां तेरा दूध है सदैव अमृत
तुम मुझे स्तनपान कराना।
तुमसे जुड़ी हुई है मेरी आस
मुझे भुख लगी है आओ पास
तेरा ही अक्स हूं मैं न घबराना
मां तुम मुझे स्तनपान कराना।
मां तेरे दूध में अनेकों शक्ति
इसको बेकार में मत गंवाना
मैं भी तो हूं अनमोल धरोहर
मुझे अमृत से सींचते जाना।
मां का दूध होता है सर्वोत्तम
यह है चिकित्सक का मानना
छः माह की अवधि तक तो
नहीं है कोई भी चीज़ खिलाना।
मसूर पालक और मेथी करेला
यह सब है पौस्टिक युक्त खाना
इन सबका सेवन करके ही मां
मुझको तुम स्तनपान कराना।
एम० एस० हुसैन “कैमूरी”
उत्क्रमित मध्य विद्यालय छोटका कटरा
मोहनियां कैमूर बिहार

