आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।

मानसून
बच्चों, आओ हम जानें
मानसून के बारे में
हिंद तथा अरब सागर की
ओर से जो हवाएं आती
भारत के दक्षिण पश्चिम
तट से टकराती, वर्षा कराती
है यह एक मौसमी पवन।
जून से सितंबर तक सक्रिय रहती
प्रायः आम हवाएं जब भी
अपनी है दिशा बदलती
हवा जब ठंढे से गर्म क्षेत्र में
जाती, नमी की मात्रा बढ़ जाती।
तब छाते हैं घनघोर बादल
धरती पर वर्षा खूब होती
यही वर्षा मानसून कहलाती
कहीं प्रलय तो कहीं खुशहाली
होती धरती पर हरियाली
गर्मी से राहत दिलाती
पेड़, पौधे, पशु, नदी, तालाब
सभी झूमते गाते होते खुशहाल
✍️ शुकदेव पाठक
मध्य विद्यालय कर्मा बसंतपुर
कुटुंबा औरंगाबाद बिहार

