पद्यपंकज sandeshparak मात्राओं की पहचान-कुमारी अनु साह

मात्राओं की पहचान-कुमारी अनु साह


Anu

लेख सुनें तैयार

मात्राओं की पहचान

आओ कराएँ तुम्हें मात्राओं की पहचान
जो होते हैं व्याकरण की जान
पढ लिखकर तुम बनो महान
पाओ जग मे ऊँचा स्थान। 
अ आ दोनों ही है एक
बस एक लकीर से हो जाता भेद
इ ई पर जो दोगे ध्यान
आगे पीछे लगेंगे एक समान
उ ऊ को तुम दो भाव
अक्षर के नीचे दायें बाँये घुमाव
ऋ से ऋषि का करो सम्मान
जो सिखाते जप और ध्यान
ए ऐ को मान लो ऐसे
वर्ण के उपर सींग के जैसे
ओ औ का देखो चमत्कार
इनसे बनते ओखली औजार
अं से करते हैं अंत
आगे अ: विसर्ग का वंश
मात्राओं का जब हो जाएगा ज्ञान
किताब पढना हो जाएगा आसान ।

कुमारी अनु साह
प्रा. वि. आदिवासी टोला भीमपुर

छातापुर सुपौल

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply