आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।

मेरा पूरा हिंदुस्तान
मेरा देश मेरा अभिमान
और मेरा है भगवान
अटक से कटक और
कन्या से हिमालय
मेरा पूरा हिंदुस्तान
भूल अब अपनी सुधारेंगे हम
पी.ओ.के, अक्साई ले लेंगे हम
समझौते नही अब
हम तोड़ें पाकिस्तान
मेरा पूरा हिंदुस्तान
आतंकियों की कोई खैर नही
देशद्रोह सहन अब होता नही
मेरे दिल में तेरा नही
कोई स्थान
मेरा पूरा हिंदुस्तान
आज़ादी मिली हमें कितने जतन कर
कितने ही अपने खोये थें वतन पर
भूले नही कभी हम
शहीदों का बलिदान
पूरा करें आओ
उनका अरमान
मेरा पूरा हिंदुस्तान
सब शांति, भाईचारे से रहे
इक दूजे के सुख-दुःख को जियें
सब इस देश का
बढ़ाये सम्मान
छेड़े हम अपनी
यहीं अब तान
मेरा पूरा हिंदुस्तान

✍️विनय कुमार वैश्कियार
आ.म.वि. अईमा
खिजरसराय ( गया )

