आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।

मोबाइल
आज विश्व में जाल बिछा है,
हरेक क्षेत्र से जुड़ा हुआ है,
हर बच्चा इसके जरिए ही,
अपने स्कूल से जुड़ा हुआ है।
आज की शिक्षा इसपर निर्भर,
इस पर आश्रित शैक्षिक स्तर,
कभी संगीत सी धारा बन,
सुनाती हर अपनों का स्वर।
भागम-भाग भरे जीवन में,
मोबाइल से मिली राहत है,
इसके बिन इक पल भी जीना,
लगता है जैसे आफ़त है।
नित नया संदेश है देता,
सारे काम आसान करवाता है,
विडियो कान्फ्रेंसिंग करवाकर,
नयनों को सुकून दे जाता है।
नूतन कुमारी
पूर्णियाँ, बिहार

