पद्यपंकज Hall of Fame,Hall of Fame February 2026,Uncategorized छुट्टियों की खुशियां मृत्युंजय कुमार

छुट्टियों की खुशियां मृत्युंजय कुमार



छुट्टियों की खुशियाँ…

छुट्टियों के दिन आए हैं,
बच्चों में खुशियाँ छाई हैं।

मौज-मस्ती खूब करेंगे,
नहीं किसी से तनिक डरेंगे।

रोज़-रोज़ जाते हैं स्कूल,
स्कूल को कह सकते हैं गुरुकुल।

गुरुकुल में होती है पढ़ाई,
पढ़े-लिखे बच्चों की होती है बड़ाई।

मम्मी-पापा के संग छुट्टियाँ बिताएँगे,
खूब सैर-सपाटा कर आएँगे।

छुट्टियों का दिन आया है,
खुशियों का संदेश लाया है।

आओ दोस्तों, खुशियाँ मनाएँ,
छुट्टियों का भरपूर आनंद उठाएँ।

जब-जब ये छुट्टियाँ आती हैं,
बच्चों के चेहरे खिल जाती हैं।

मृत्युंजय कुमार
नवसृजित प्राथमिक विद्यालय
खुटौना यादव टोला
पताही, पूर्वी चम्पारण
मो.: 9955146027

1 Likes
Spread the love

Leave a Reply