आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।

मुस्कान
चेहरे की सुंदरता बढाती
आंखों में खुशियों का संचार करती
तन मन को ऊर्जा से भरपूर करती
अपनों को करीब लाती
एक प्यारी सी मुस्कान
देख जिसे भूल जाएं अपनी आन
देते जिसे सभी सम्मान
भूलकर मान-अपमान
दें एक प्यारी सी मुस्कान।
मुस्कान से जीवन रंग जाएगा
खुशियों से हर पल मुस्कुराएगा
सबका प्यारा तुम्हें बनाएगा
अनजान न तुमसे कोई रह पाएगा
दें सदा एक प्यारी सी मुस्कान,
ईश्वर का है यह वरदान
इसी में है सबका कल्याण
आओ बढ़ाएं अपने कुल की शान
देकर एक सुंदर मुस्कान।
क्या देना, क्या लेना किसी को,
खुश रहे सभी, है मंजूर खुदी को,
हुकुमी हुकुम चला रहा है
वो दाता, सब कुछ लुटा रहा है
मेरे दामन को खुशियों से भर रहा है
खुश रहकर क्यों ना रखूं मैं?
अपने परम पिता का मान
पाकर उनका अनमोल वरदान
हर्षित रहूं सदा, देकर एक प्यारी सी मुस्कान।
ब्रह्मकुमारी मधुमिता ‘सृष्टि’
पूर्णियाॅं बिहार

