नामांकन करवाना है-विजय सिंह नीलकण्ठ

नामांकन करवाना है

देखो प्रवेशोत्सव आया है 
गुरु जी ने बुलाया है 
जल्दी विद्यालय जाना है 
नामांकन करवाना है। 
फोटो व आधार को 
लेकर ही स्कूल चलो 
फिर नामांकन हो जाएगा 
कान खोलकर सब सुन लो। 
उम्र सापेक्ष कक्षाओं में 
ही नामांकन हो जाएगा 
छूटी हुई पढ़ाई की 
कैच अप से भरपाई हो जाएगा। 
सुविधाएं भी तुम्हें मिलेगी 
सरकारी विद्यालय में 
पोशाक राशि व छात्रवृत्ति सह 
पुस्तक राशि विद्यालय में। 
मिड डे मील सह फल व सब्जी 
अंडे भी तो मिले यहां 
खाकर स्वस्थ सभी बच्चे हो 
पढ़ाई प्यार भी मिले जहां। 
फिर देरी क्या करना बच्चों 
नामांकन करवा लो तुम 
पढ़ लिखकर विद्वान बनोगे 
स्वयं पर गर्व करोगे तुम। 
विजय सिंह नीलकण्ठ
सदस्य टीओबी टीम
0 Likes

Leave a Reply