आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।

नव वर्ष 2021
नव वर्ष आ रहा है,
उम्मीद के दिए जलाओ।
खुशियाँ चारों ओर छा रहा,
मिलकर सभी जश्न मनाओ।
नूतन वर्ष के स्वागत में,
मिलकर गीत खुशी के गाओ।
नव वर्ष जो सौगात लाया,
सहर्ष सभी इसे अपनाओ।
खुशियाँ मनाएँ नए साल में,
हँसें, मुस्कुराए नए साल में।
फूलों के तरह खिलते रहें ,
शुभकामनाएँ यही है नए साल में।
कुछ नया करना है, नए साल में ,
नई बहार है जीवन मेंl
सपने को सच करना है, नए साल में,
नई चाह जीवन में।
नव वर्ष का नया सूरज
सबके लिए खुशियों का पैगाम लाए,
खुशहाल हो हर आँगन
दीया उम्मीद का मिलकर जलाएँ।
बुराईयों का त्याग करेंगे ,
राग, द्वेष को छोड़ेंगे।
खुशीयाँ बाटेंगे और खुश रहेंगें,
बस इतनी सी चाहत है नए साल में।
अनुज वर्मा
मध्य विद्यालय बेलवा
कटिहार, बिहार

