आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।

पवित्र रक्षा बंधन
भाई बहन का प्यार दर्शाता है।
पर्व है यह रक्षाबंधन।।
सभी रिश्तो में प्यारा है।
खुशियों के साथ मनाते रक्षाबंधन।।
एक रक्षा सूत्र में बंधा हुआ है।
रिश्तों का यह अपनापन।।
छोटी हो या बड़ी बहन हो।
भाई के लिए न्योछावर करे तन-मन-धन।।
भाई भी छोटा हो या बड़ा हो।
कहता की रक्षा करूंगा तेरी मैं बहन।।
कुछ भाई-बहन ऐसे भी हैं जो देश के लिए जीते मरते हैं।
है नहीं खून का रिश्ता उनसे फिर भी रक्षा सूत्र में बांध करे नमन।।
देश के जवान, पर्यावरण मित्र, डॉक्टर चाहे सफाई कर्मी हो।
राखी के रक्षा सूत्र में बांधे की झूम उठे सारा चमन।।
इस रक्षाबंधन संकल्प सभी को लेना है।
रक्षा करेंगे हर बहन की खुशियों से भर जाए धरती और गगन।।
होगा तभी सार्थक रक्षा बंधन ये।
जब सुरक्षित होगी हर बेटी और बहन।।
धीरज कुमार
UMS सिलौटा
भभुआ कैमूर

