पद्यपंकज padyapankaj,Teachers Of Bihar,ToB PadhyaPankaj जग के दोहरे मापदंड- धर्मेंद्र कुमार ठाकुर

जग के दोहरे मापदंड- धर्मेंद्र कुमार ठाकुर


Dharmendra Kumar Thakur

लेख सुनें तैयार

जग के दोहरे मापदंड

 

झूठ कहें तो पाप है, सच से लगती आग।

जग के दोहरे मापदंड, देख उड़े अनुराग॥

मौन रहें तो गूँगा कहें, बोलें तो बददाग।

हर कदम पर दोष निकालें, छेड़ें उल्टा राग॥

दूर रहें मतलबी कहें, पास गए तो घाव।

औकात दिखाती दुनिया, बदल-बदल कर भाव॥

नेकी कर तो मूर्ख हैं, सीमा रखो तो मान।

घमंडी का ठप्पा लगे, जग की यही पहचान॥

दर्द बाँट तन्हा हुए, अकेले तो खुदगर्ज।

जग के ताने सुन-सुन कर, बढ़ता जाता मर्ज॥

भूल क्षमा तो आदत बने, टोकें तो हो बैर।

सीधी बात चुभती सदा, मीठे बोल हैं ज़हर॥

झुकें तो नीचा समझ लें, सीधे खड़े तो गैर।

अकड़ बता कर दूर करें, रखें मन में वैर॥

जैसा भी व्यवहार करें, जग न हो संतुष्ट।

अपने मन की राह चलो, छोड़ जगत के कष्ट॥

 

धर्मेंद्र कुमार ठाकुर

प्राथमिक विद्यालय रेही टोला

रानीगंज अररिया

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply