प्रार्थना-दिलीप कुमार गुप्ता

 

प्रार्थना 

मन की शक्ति
शुद्धता, शांति
सर्वोत्तम प्रवाह
आध्यात्मिक ऊर्जा
सुक्ष्मातिसुक्ष्म बुद्धि
नव विवेक
सात्विक शक्ति
अन्तःकरण जागरण
शुद्धतम सद्भाव
अन्तर्मन नवांकुरण
व्यष्टि से समष्टि
समृद्धि आह्वान
अन्तस्थ निर्मलता
प्रतिकूलन संग धैर्य
वेदना चिर मुक्ति
सदप्रयास की निरंतरता
मानवीय अवलम्बन
विश्वस्त सहचर
परमात्मा को समर्पित
सत्य शाश्वत सुमन
आस्था विश्वास समर्पण
मुक्ति मार्ग का
एकमेव सुपथ
प्रार्थना, प्रार्थना, प्रार्थना ।

दिलीप कुमार गुप्ता
प्रधानाध्यापक म. वि. कुआड़ी अररिया

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply