आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।

प्रवेशोत्सव
हम सबने यह ठाना है,
विद्यालय में अच्छे दिन लाना है।
चलो हम सब स्कूल चलें,
सब पढ़ें, सब बढ़ें।
प्रवेशोत्सव का अभियान आया,
सबको भाया, सबको हर्षाया।
सबने इसे सहर्ष स्वीकारा,
आओ हम सब इससे जुड़ें,
चलो हमसब स्कूल चलें।
प्रवेशोत्सव के कर्म में,
होली के पावन पर्व में,
रंगों के रंग में रंग जाएं,
चलो हमसब स्कूल जाएं।
नई उमंग है, नई है चेतना,
नई व्यवस्था नई है प्रार्थना।
नई सोच को साकार करें,
चलो हमसब स्कूल चलें।
छह फीट की दूरी,
मास्क है बहुत जरूरी।
सबको यह बात बताएँ,
स्कूल को मनोरम बनाएं
चलो हमसब स्कूल जाएं।
प्रवेशोत्सव में प्रवेश कर,
मन लगाकर पढ़कर,
जीवन को सुन्दर बनाएं
आगे बढ़ने की बात करें,
चलो हमसब स्कूल चलें।
अनुज वर्मा
उतक्रमित उच्च विद्यालय
बेलवा कटिहार

