दीपक के कई रूप रत्ना प्रिया

Ratna Priya

दीपक के कई रूप

एक दीप,
आशा की किरण,
निराश मन की आशा |

एक ज्योति,
उज्ज्वल दृष्टि,
नयनों की ज्योति |

एक दीपक,
बुढ़ापे की लाठी,
कुल की कीर्ति |

एक दिया,
उम्मीदों की दीवाली,
सपनों का संसार |

एक प्रकाश,
पुण्य का आभास,
ईश्वर की आराधना |

एक किरण
ध्येय का पथ,
लक्ष्य को अग्रसर |

एक दृष्टि,
दो हृदयों का बंधन,
प्रेम का अंकुर |

एक उजाला,
आंखों की चमक,
ज्यों मंजिल हो पास |

एक प्रेरणा,
मंजिल की धुन,
सतत बढ़ने की प्रेरणा |

एक उम्मीद,
वर्षों का तप,
सतत हो संघर्ष |

दीपक के कई रूप-

कभी पुण्य का प्रकाश,
नित लक्ष्य का अभ्यास,
ध्येय पर विश्वास |

सपनों का संसार,
साहस हो अपार,
हर ले जो अंधकार |

रत्ना प्रिया
उच्च माध्यमिक विद्यालय माधोपुर
चंडी, नालंदा

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply