पद्यपंकज Uncategorized जय श्री राम – रुचिका

जय श्री राम – रुचिका



जय श्री राम

मर्यादा पुरुषोत्तम राम कहो,
या कहो सीता राम
दशरथ नन्दन राम कहो
अयोध्या जिनका है धाम।

त्याग तपस्या का मार्ग दिखाए
लोभ मोह से दूर ले जाए
वचन की रक्षा का मार्ग दिखाकर
जीवन का सही अर्थ समझाएं।

जय श्री राम कहो
या कहो प्रभु श्री राम
इनका ही गुणगान करो
यही है पावन नाम।

ईर्ष्या द्वेष से दूर करें वह,
छल कपट मन में नही रखें हम
भाई -भाई के प्रेम का मंत्र बताकर
संयम और धीरज मन में रखें हम।

कौशल्या नंदन राम कहो
या कहो जानकी पति राम
इनका ही गुणगान करो
भूलकर कष्ट तमाम।

जगत को नई राह दिखाए,
नीति नियम का मर्म समझाएं
लखन की शक्ति,भरत की भक्ति
शत्रुध्न का साहस पाकर
जीवन पथ पर बढ़ते जाएं।

जीवन पथ रहे अविराम
जय हो सीताराम।

रूचिका
राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुरमौली गुठनी सिवान बिहार

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply