आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।

शिक्षा है बहुत अनमोल
शिक्षा है बहुत अनमोल
इसका न है कोई मोल
साधना से ये होता हासिल
धन दौलत से न इसको तोल!
शिक्षा ही हमें निखारती है
शिक्षा ही राह दिखाती है
शिक्षा से ही आती है नम्रता
शिक्षा ही स्वरूप बनाती है!
शिक्षा के बिन जीवन है बेकार
शिक्षा में ही तो है वेदों का सार
बिन शिक्षा के भक्ति है अधूरी
शिक्षा से ही मिले सफलता का द्वार!
शिक्षित होना अति आवश्यक है हमारा
वरना मुश्किल होगा अपना गुजारा
शिक्षा ही वह दीपक की लौ है
जिससे मिटता है अंधियारा!
अनुपमा अधिकारी
किशनगंज बिहार

