पद्यपंकज sandeshparak स्वच्छता है अच्छी आदतें- नरेश कुमार ‘निराला’

स्वच्छता है अच्छी आदतें- नरेश कुमार ‘निराला’



लेख सुनें तैयार

स्वच्छता है अच्छी आदतें

आओ प्यारे हम सब मिलकर
स्वच्छता पर कुछ काम करें,
वातावरण को शुद्ध बनाकर
विश्व में भारत का नाम करें।

गाँव-गाँव और टोले-मुहल्ले में
स्वच्छता का हम अलख जगायें,
ईधर-उधर न कोई फेंके कचड़े
सबको ऐसा बात समझायें।

नदी-पोखर और ताल-तलैया
गंदगी न उसमें जाने पाये,
हर दिन नये पेड़ लगाकर
धरती पर हरियाली फैलायें।

घर-घर में हो सुलभ शौचालय
बाहर न हो गंदगी का अम्बार,
गंदगी से हीं होती है बीमारियाँ
सदमे में रहते पूरे घर-परिवार।

स्वच्छता है अच्छी आदतें
सबके लिए जरूरी हो,
दिनचर्या में शामिल हो ये
किसी को न मजबूरी हो।

प्लास्टिक और पाॅलीथीन को
घर में अब न लाना है,
जहरीले गैसों के प्रदूषण से
पर्यावरण को बचाना है।

बापू के चिर सपनों को हम
मिल-जुलकर साकार करें,
राग-द्वेष को दूर भगाकर
जगत में सबसे प्यार करें।

 नरेश कुमार “निराला”
   सहायक शिक्षक
प्राथमिक विद्यालय केवला
   छातापुर, सुपौल

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply