आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।

टीकाकरण
घर घर दस्तक देकर
जन जागरूकता फैलाना है।
बहुत हो चुका लॉकडाउन
अब अनलॉक कराना है।
शिक्षक को 5 सितंबर
से पहले परिवार सहित
टीका लगवा प्रेरणा स्रोत बन
लोगों को प्रेरित करना है।
18 साल से अधिक उम्र
के सभी लोगों से अपील है।
नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर
टीका लगवाना है।
प्रथम डोज हो या द्वितीय
टीकाकरण में लापरवाही
नहीं करो बहना भाई।
अमीर हो या गरीब
होगा मुफ्त टीकाकरण
मुन्ना-मुन्नी घर जाओ
माता-पिता को केंद्र पर
टीकाकरण कराओ।
घर के बड़े सुरक्षित होंगे
बच्चे तभी सुरक्षित होंगे।
स्वास्थ्य तन और मन होगा
कोरोना का खतरा कम होगा।
शत प्रतिशत टीका लगवाना है
कोरोना से मुक्ति पाना है।
31 अगस्त के टीकाकरण
महा अभियान को
सफल बनाना है।
✍️ब्यूटी कुमारी
बछवारा, बेगूसराय

