आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।

तितली उड़ी
तितली उड़ी बनके परी
बच्चों की टोली पीछे पड़ी।
रंग बिरंगी पंखों वाली
तितली है बड़ी मतवाली।
फूलों पर मंडराती है
मीठा-मीठा रस पीकर उड़ जाती है।
गुनगुन गुनगुन गाती है
लाल गुलाबी नीले पीले
रंग बिरंगी पंखों वाली
इठलाती इतराती है
बच्चों के मन भाती है।
तितली उड़ी बनके परी
पीछे पड़ी बच्चों की टोली।
हवा में पर लहराते हुए
इधर से भागी उधर गई।
इस डाली से उस डाली पर
उड़ उड़ कर जाती है।
देखो सुंदर पंखों वाली
तितली आई तितली आई।
ब्यूटी कुमारी
मध्य विद्यालय मराँची
बछवाड़ा, बेगूसराय

