आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।

व्यायाम
नित करो सब व्यायाम।
चाहे हो सुबह की बेला ,
या हो फिर शाम।
नित करो सब व्यायाम।।
बढ़ता इससे उर्जा का स्तर,
ताज़गी रहती दिनभर।
होती नहीं है कोई बीमारी,
है इतना ये प्रभावकारी।
नित करो सब व्यायाम।।
कम होता है इससे तनाव,
दूर होता हाथ-पैरों का खिंचाव।
यह तो है बिल्कुल ही सच,
आती इससे त्वचा में चमक।
नित करो सब व्यायाम।।
नहीं रहता दर्द शारीरिक,
करो अगर तुम इसे नियमित।
हैं इसके फायदे अधिक,
सम्पूर्ण शरीर रहता नियंत्रित।
नित करो सब व्यायाम।।
होगा तन तुम्हारा सुंदर,
मन भी होगा तुम्हारा सुंदर।
आंतरिक ऊर्जा मिलेगी तुमको,
कार्य सभी करोगे समय पर।
नित करो सब व्यायाम।।
लवली वर्मा
प्राथमिक विद्यालय, छोटकी रटनी
हसनगंज, कटिहार

