आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
वो भाषा हिंदी है।
सरल ,सहज और मधुर
है कोमलता से जो भरपूर,
वो भाषा हिंदी है।
अधिकारिक राजभाषा भारत की
लिपि जिसकी देवनागरी,
वो भाषा हिंदी है।
है देश हमारा हिंदुस्तान
हमें जो देती है पहचान ,
वो भाषा हिंदी है।
बन खुशबू फैले जो जग में
कम ना हो श्रद्धा जिनकी हम में
वो भाषा हिंदी है ।
रहे कहीं, किसी भी नगर में
हर पल साथी बना रहे जो सफर में ,
वो भाषा हिंदी है ।
स्मृति कुमारी
उत्क्रमित मध्य विद्यालय अनूप नगर
बारसोई कटिहार

