आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।

योग करें
आओ मिलकर करे प्रतिज्ञा
हमें निरोगी रहना है
जीवन मे प्रतिदिन योग संग
हमे आरोही रहना है
पर्यावरण और विश्व शांति
का जग में प्रकाश फैलाना है
जन जन को जागरूक करें
यह उत्तर दायित्व निभाना है
कल न हो जीवन पर संकट
इसलिए हमे बदलना है
योग ब्यायाम और प्राणायाम के
साथ हमें अब चलना है
आओ मिलकर करें प्रतिज्ञा
हमे निरोगी रहना है
जीवन मे प्रतिदिन योग संग
हमे आरोही रहना है।
#मैं हूं योगदूत
मनोज कुमार दुबे
राजकीय उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय भादा खुर्द (बरवा डुमरी)
लकड़ी नबीगंज सिवान

