आजादी की शान तिरंगा है – मीरा सिंह ‘मीरा’

हम सबकी पहचान तिरंगा है

आजादी की शान तिरंगा है।

वीरों का जयगान तिरंगा है

देश की आन-बान तिरंगा है।।

है यही संकल्प हमारा

झुके नहीं यह ध्वज हमारा।

पूरब पश्चिम उत्तर दक्षिण

जय हिंद का गूँजें नारा।।

अनगिनत कुर्बानियों का

करता यह गुणगान तिरंगा है

झंडे को हाथों में लेकर

निकली थी पूरी आबादी।

हर दुश्मन का हाड़ हिला था

पाई थी हमने आजादी।।

कोटि-कोटि कंठों से निकला

भारत का जयगान तिरंगा है

जब लहराता यह अंबर में,

जोश रगों में भर जाता है।

देख हमारे अटल इरादे,

दुश्मन निर्बल हो जाता है।।

बा

← Back

Thank you for your response. ✨

बापू के आँखों का सपना,

भगत का अरमान तिरंगा है।

हम सबकी पहचान तिरंगा है

आजादी की शान तिरंगा है।।

मीरा सिंह “मीरा”
+२ राजापुर उच्च विद्यालय अर्जुनपुर, सिमरी ,जिला-बक्सर

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply