*चलें स्कूल*

चलें स्कूल

 

हम हैं सृजन के फूल, चलें स्कूल।

चलें स्कूल, चलें स्कूल।।

 

बच्चे हैं हम, सृजन के हार,

हमसे ही आती, है बहार।

मिल जाये जवाब, हमें माकूल,

चलें स्कूल, चलें स्कूल।।(1)

 

हम हैं प्रकृति के उपहार,

विद्यालय में सीखते जीत और हार।

नैतिकता में हैं बड़े उसूल,

चलें स्कूल, चलें स्कूल।।(2)

 

राहें हमारी हों निष्कंटक,

शिक्षा पायें जब हम डटकर।

मिल जाये हमें विद्या त्रिशूल।

चलें स्कूल, चलें स्कूल।।(3)

 

पढ़ें-लिखें हम आगे बढ़ें,

तरक्की करें, प्रगति करें।

बन जायें जब हम सरिता-कूल,

चलें स्कूल, चलें स्कूल।।(4)

 

ब्रजेश कुमार वर्मा

प्रधान शिक्षक, रा. प्रा. वि. पानापुर गोसाई टोला, मीनापुर, मुजफ्फरपुर

 

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply