चाँद पर चंद्रयान – नीतू रानी

Nitu Rani

चंद्रयान
होनहार विरवान के
होते चिकने पात,
इसरो के प्रयास से
रचा गया इतिहास।

चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर
जैसे हीं उतरा चंद्रयान,
भारत माँ के वीर सपूत ने
दिया एतिहासिक अंजाम।

तेईस अगस्त दिन बुधवार को
चांँद पर पहुँचा चंद्रयान,
सभी देशों के आगे में
भारत का बढ़ा मान।

विक्रम लेंडर जब पहुँचा
तिरंगा लेकर चाँद पर,
फहराया शान से उसने
प्यारा तिरंगा चाँद पर।

भारत ने ये रच डाला
विश्व का नया इतिहास,
हिन्दुस्तानी जनता की
पूरी कर दी आस।

चंद्रयान -३ की सफलता‌ पर
पीएम मोदीजी ने किया एलान,
चंद्रयान पर पीएम मोदी ने नारा दिया
जय विज्ञान,जय अनुसंधान।

जहाँ चंद्रयान-३ पहुँचा
उस पाॅइंट को पीएम ने कहा शिव शक्ति,
किया परिश्रम इसरो ने
जो पूरी हुई उनकी भक्ति।

23 अगस्त को अब हर वर्ष
भारत में फहरेंगे तिरंगे झंडे ,
चंद्रयान -3 की सफलता पर
मनाया जाएगा स्पेस डे।


नीतू रानी ,स्वरचित रचना
स्कूल -म०वि०सुरीगाँव
प्रखंड -बायसी
जिला -पूर्णियाँ बिहार ।

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply