तिरंगा चांद पर फहराया – मीरा सिंह “मीरा’

Meera Singh

आया देखो शुभ दिन आया
तिरंगा चांद पर फहराया–
हैरत में है आंखें सबकी
देख जमाना भी चकराया।।

सत्य डगर पर चलने वाला
प्रगति करता देश हमारा।
देता यह पैगाम जगत को
सदा बढ़ाएं भाईचारा।।
हैरत में है सबकी आंखें
आज जमाना है चकराया —

आज तिरंगा है लहराया
अखिल विश्व में सबसे ऊंचा।
टिकी निगाहें सारे जग की
चंद्रयान चंदा घर पहुंचा।।
जयकारे की गूंज गूंजती
सबने मिलकर जश्न मनाया–

सभी जुबां पर इसकी बातें
करवट करवट गुजरी रातें।
सच होगा आंखों का सपना
चलो मिठाई मिलकर बांटे।।
धरती मां का प्रेम संदेशा
चांद हृदय से लगे लगाया —

ज्ञान प्रज्ञान देख हमारा
चकित हुआ है जग सारा।
गूंज रहा है आज चहुंओर
जय जय भारत देश प्यारा।।
अहो भाग्य हम सबका साथियों
अद्भुत क्षण जीवन में आया–

चंद्रयान है एक अनुसंधान
लक्ष्य हमारा विश्व कल्याण।
उन्नति का यह एक सोपान
साबित होगा एक वरदान।।
सफल हुआ अभियान हमारा
भारत ने इतिहास रचाया —

मीरा सिंह “मीरा’
+२ महारानी उषारानी बालिका उच्च विद्यालय डुमराँव, जिला-बक्सर, बिहार

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply