आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
विश्व करें गुणगान,
मिली नई पहचान,
चांद पर आज देखो,पहुंचा है चंद्रयान।
इसरो की आस पर,
मेहनत खास पर,
रचा नया इतिहास,चूमा फिर आसमान ।
कठिन तपस्या का है,
मिला राष्ट्र को ये फल,
वन्दे मातरम् से यूं, गूंजा सारा हिन्दुस्तान।
विज्ञान की दुनिया में,
नारी शक्ति ने भी खूब
देश का बढ़ाया मान,आओ गायें राष्ट्रगान।
स्वरचित:-
मनु रमण चेतना
पूर्णियां बिहार

