आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
चुनाव से हर बार
तय होती जीत हार,
किसी की आसान नहीं, सत्ता की डगर है।
बयानों का ले के ओट
मांगते हैं सभी वोट,
भाषणों का नहीं होता, लोगों पे असर है।
मुद्दे सारे गौण हुए
मतदाता मौन हुए,
सत्ताधारियों के लिए, मुश्किल सफर है।
इरादे हैं नहीं नेक
करते हैं वादे फेक,
राजनीतिक दलों की, दिल्ली पे नजर है।
जैनेन्द्र प्रसाद रवि’

