पद्यपंकज sandeshparak,Uncategorized नई राह गढ़ें भारत की – सुरेश कुमार गौरव

नई राह गढ़ें भारत की – सुरेश कुमार गौरव


Suresh Kumar gaurav

लेख सुनें तैयार

 

आओ बच्चों अब चलें स्कूल,

नहीं करें अब कोई भी भूल।

शिक्षा है सबके लिए जरूरी,

अशिक्षा है बिल्कुल गैर जरूरी।।

ज्ञान की रोशनी जब फैलती,

अंधकार की दुनिया है टलती।

आओ पढ़ें, लिखें और आगे बढ़ें,

नव भारत की एक नई राह गढ़ें।।

पढ़ाई से मिलती नई उड़ान,

हर सपना होगा अब आसान।

शिक्षक का मान करें सदा,

जीवन में पाओगे हर दुआ।।

आओ मिलकर ये प्रण करें,

हर कोना रौशन ज्ञान से भरें।

शिक्षा से बनेगी नई पहचान,

हम बनेंगे भारत की शान।।

आओ बच्चों अब चलें स्कूल,

नहीं करें अब कोई भी भूल।

शिक्षा है सबके लिए जरूरी,

अशिक्षा है बिल्कुल गैर जरूरी।।

सुरेश कुमार ‘गौरव’

उ. म. वि. रसलपुर फतुहा, पटना (बिहार)

1 Likes
Spread the love

Leave a Reply