आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
विजयादशमी पर्व का महिमा महान है,
नीलकंठ चिड़िया का, शुभ होता है दर्शन।
सुबह से शाम तक पक्षी का दीदार करें,
सफल उद्योग होते, ये शास्त्रों में है वर्णन।
नील ग्रीवा धारी खग शिव का स्वरूप होता,
ईश प्रतिनिधि बन, करता है विचरण।
दशहरा के दिन श्री राम ने पूजन कर,
लंकापति रावण का, किया था मान मर्दन।
जैनेन्द्र प्रसाद रवि‘

