पद्यपंकज sandeshparak,Uncategorized,छंद भारत की पहचान तिरंगा – देव कांत मिश्र ‘दिव्य’

भारत की पहचान तिरंगा – देव कांत मिश्र ‘दिव्य’



आजादी की शान तिरंगा।

भारत की पहचान तिरंगा।।

फलित साधना वर्षों की है,

करते हम गुणगान तिरंगा।

केसरिया साहस से गुंफित,

त्याग शक्ति बलिदान तिरंगा।

धवल प्रभा-सी विमल सादगी,

चक्र नवल उत्थान तिरंगा।

हरित रंग उन्नति का द्योतक,

भू- शुचिता का भान तिरंगा।

नील गगन में उड़ता जाए,

यही सुखद अरमान तिरंगा।

सत्य एकता का संवाहक,

स्वाभिमान की आन तिरंगा।

देव कांत मिश्र ‘दिव्य’ मध्य विद्यालय धवलपुरा,

सुलतानगंज, भागलपुर, बिहार

 

 

0 Likes
Spread the love

1 thought on “भारत की पहचान तिरंगा – देव कांत मिश्र ‘दिव्य’”

Leave a Reply