भारत के नवनिहाल

snehlata

1000623537.jpg

सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं💐💐

भारत के नवनिहाल

भारत के नवनिहाल सुनो, गान देश का,
रखना तुन्हें संभाल है, स्वाभिमान देश का।
इस देश का मस्तक हमेशा, शान से रहे,
रखना है दिलोंजान से, खयाल देश का।

गाँधी सुभाष भगत सिंह ,अरमान देश का,
चहुँ ओर बढ़ रहा है ,सम्मान देश का।
इक्कीसवीं सदी हो रहा ,सुनाम देश का,
काँधे पर तुम्हारे है अब, निशान देश का।

वेद की ऋचाओं राम कृष्ण, की भूमि,
नानक गुरु रहें हमेशा, प्राण देश का।
बहुभाषा बहुधर्म बहुत नाम, देश का,
नाम प्यारा है हिंदुस्तान, देश का।

नई दिशा, नई तकनीकी ,नया रंग है,
हम छू रहें नया हैं आसमान ,देश का।
अंतरिक्ष या समुंद, या जल थल या नभ कहीं,
हर जगह फहरता रहे ,निशान देश का।

तुम हो सपूत देश के, देश सबका प्राण है,
है मातृभूमि में बसे, ईमान देश का,
कोटि नमन कोटिशः वन्दन , आ सभी करें,
लहरा रहा तिरंगा ,स्वाभिमान देश का।

भारत के नवनिहाल सुनो, गान देश का,
रखना तुन्हें संभाल है ,स्वाभिमान देश का..

डॉ स्नेहलता द्विवेदी ‘आर्या

0 Likes

Dr. Snehlata Dwivedi

Spread the love

Leave a Reply