आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
आज पवन दिन है आया,
राशि परिवर्तन संक्रांति कहलाया,
दही चुरा और तिल है लाया,
गुड़ में मिलकर मन को भाया,
सुख समृद्धि घर-घर में छाया,
रिश्तों में मजबूती लाया,
आज पावन दिन है आया।।
खिचड़ी का है स्वाद दिलाया,
बड़ा मनभावन, बड़ा सुहावन,
पर्व है ये बड़ा ही पावन,
गंगा स्नान संग दान का,
अनूठा अनोखा महत्व दिखाता,
आज पावन दिन है आया,
आज पावन दिन है आया।।
विवेक कुमार
मुजफ्फरपुर, बिहार

