आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
विधा:-जलहरण घनाक्षरी
विषय:-मतदान।
चुनाव का शंखनाद,
स्वपनों का डाले खाद,
देने को वचनबद्ध,नव रीत गढ़कर।
पूनम की चाँद आज,
करे कुछ ऐसा काज,
नेता हाथ जोडकर,वोट माँगे मढ़कर।
मतदान अधिकार,
मत कर प्रतिकार,
होना नहीं विचलित,घोषणाएं पढ़कर।
गुपचुप बाँटे नोट,
नियत में छुपी खोट,
राष्ट्र धर्म जानकर,वोट डाले बढ़कर।
एस.के.पूनम

