आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
कटक में जन्म लिए,
देश हित कर्म किए,
देशभक्त थे सुभाष,
कर्मनिष्ठ जानिए।
माता प्रभावती साथ,
पिता जी जानकी नाथ,
शिक्षा कर्म में प्रख्यात,
दिव्य पुत्र मानिए।
हिंद फौज का गठन,
‘जय हिंद’की लगन,
राष्ट्रहित सर्वोपरि,
जन-जन ठानिए।
इच्छाओं का त्याग कर,
राष्ट्रभक्ति भाव भर,
विचारों से ज्योतिर्मय,
मार्ग पहचानिए।
देवकांत मिश्र’दिव्य’
मध्य विद्यालय धवलपुरा,सुलतानगंज,भागलपुर,बिहार

