मिसाइल मैन -राम किशोर पाठक

मिसाइल मैन – महामंगला छंद
(विश्व विद्यार्थी दिवस)

करिए उनको नमन, जो भारत की शान।
मैन मिसाइल अबुल, विश्व लिया यह जान।।
था स्वभाव भी मृदुल, भरा हुआ था ज्ञान।
मिलते जग में विरल, ऐसे वे विद्वान।।

कर्म भूमि पर सतत, जिनका कार्य महान।
हरपल गीता पठन, पढ़ते रहे कुरान।।
बोले सबको सहज, करिए कुछ तो दान।
हमसे पाए जगत, देना इतना ध्यान।।

जग विद्यार्थी दिवस, मनता आज विधान।
किया जीवनी रचन, है अग्नि की उड़ान।।
करे याद भी जगत, मिले सदा ही मान।
कह सकते हैं सफल, रहा वही इंसान।।

रचयिता:- राम किशोर पाठक
प्रधान शिक्षक
प्राथमिक विद्यालय कालीगंज उत्तर टोला, बिहटा, पटना, बिहार।
संपर्क – 9835232978

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply