आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
“लाल रंग की पहचान”
लाल रंग जो डराए नहीं।
बल्कि नारी की शक्ति बताए कहीं।।
हर महीने की यह सौगात।
देती जीवन को नई बात।।
माहवारी है प्रकृति का विधान।
क्यों बने ये शर्म का सामान?
खुलकर बोलो, चुप्पी तोड़ो।
हर भ्रांति को आज ही छो़ड़ो।।
सम्मान दो, समझ बढ़ाओ।
इस दिन को ज्ञान का दीप बनाओ।।
विश्व माहवारी दिवस का यही संदेश।
स्वस्थ नारी, सशक्त देश।।
Sudha Rani

