शिक्षा है अधिकार हमारा – गीतिका – राम किशोर पाठक

शिक्षा है अधिकार हमारा – गीतिका

शिक्षा है अधिकार हमारा।
इससे बनता जीवन प्यारा।।

नित्य हमें विद्यालय जाना।
गुरुवर देते जहाँ सहारा।।

कौशल अपना हमें बढ़ाना।
निपुण बनें का लक्ष्य निहारा।।

खेल-खेल में पढ़ना सीखें।
करते गुरुवर यही इशारा।।

आओ बच्चों नियमित आओ।
जीवन सुखमय बने तुम्हारा।।

मिले मुफ्त में खाना-पीना।
छात्रवृत्ति से करें गुजारा।।

नवाचार को हम अपनाएँ।
सरल बना है शिक्षण सारा।।

जिसने जी से पढ़ना चाहा।
लगन भाव से सदा पुकारा।।

विद्यालय से अलग रहोगे ।
बन जाओगे यहाँ नकारा।।

विद्यालय में आकर देखो।
चमकता किस्मत का सितारा।।

रचयिता:- राम किशोर पाठक
प्राथमिक विद्यालय भेड़हरिया इंगलिश, पालीगंज, पटना, बिहार।
संपर्क – 9835232978

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply