आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
हिंदी भाषा की महत्ता….
अपनी भाषा के सम्मान में,
हम सब हैं अभिमान में।
आओ मिलकर इसे आगे बढ़ाएँ,
बच्चों को हिंदी का महत्व समझाएँ।
हिंदी है हमारी प्यारी भाषा,
इससे जुड़ी है अपनी हर आशा।
पढ़ो-लिखो, खूब आगे बढ़ो,
हिंदी को लेकर शिखर पर चढ़ो।
हिंदी को कभी न भूलना,
अपनी जड़ों से सदा जुड़े रहना।
हिंदी केवल भाषा नहीं,
हमारी संस्कृति और पहचान सही।
हिंदी प्यारी, हिंदी न्यारी,
हम सबको लगती सबसे प्यारी।
देश-दुनिया में नाम करेंगे,
हिंदी का हम सम्मान करेंगे।
हिंदी हमारी आन है,
हिंदी हमारी शान है।
हिंदी से ही पहचान है,
हिंदी पर हमको अभिमान है।
आओ मिलकर इसे आगे बढ़ाएँ,
जन-जन तक हिंदी की ज्योति जलाएँ।
अपनी भाषा के सम्मान में,
आओ शीश झुकाएँ अभिमान में।
मृत्युंजय कुमार
NPS खुटौना यादव टोला
पताही, पूर्वी चंपारण, बिहार
मो.: 9955146027
मृत्युंजय कुमार


