पद्यपंकज Festival,होली होलिका जलाएं – मीरा सिंह “मीरा “

होलिका जलाएं – मीरा सिंह “मीरा “


Meera Singh

लेख सुनें तैयार

चलो आज होलिका जलाएं
होली का त्योहार मनाएं
नहीं दिखे अब कहीं बुराई
मन से मन को आज मिलाएं।।
घर घर में खुशहाली आए
चलो आज होलिका —-

रौशन रौशन सभी दिशाएं
हर अंधियारा दूर भगाएं।
राग द्वेष मन से बिसराकर
सबको अपने गले लगाएं।।
नफ़रत राग नहीं मन भाएं
चलो आज होलिका जलाएं—

गम गम गमके मन का मधुवन
नहीं किसी से हो अब अनबन।
आया है दिन बहुत निराला
रंग भरा हो सबका जीवन।
मन की सब गांठें खुल जाएं
चलो आज होलिका जलाएं

मीरा सिंह “मीरा ”
राजापुर +२ हाई स्कूल अर्जुनपुर
प्रखंड –सिमरी
जिला-बक्सर, बिहार

1 Likes
Spread the love

Leave a Reply