पद्यपंकज देशभक्ति 15 अगस्त है हमसे नाराज

15 अगस्त है हमसे नाराज



61936.jpg

15 अगस्त है हमसे नाराज

 

 

तू जिसे मान बैठा है अपना राज, आज वो 15 अगस्त है हमसे नाराज | पूछता है वो की, क्या? वाकई में इतने वर्षो में किया हमने कोई ईज़ाद ||

 

देखो आज देश के कैसे हैं हालात की, भ्रस्टाचारीयो के बिगड़े हैं मिजाज | जनता लगाती है, अब न्याय की गुहार लेकिन खादी वाले लोग भी नकार देते हैं इनकी पुकार ||

 

कहाँ गयी वो देशभक्ति, जिसके ताकत से उजड़ गयी थी अंग्रेजों की बस्ती | रखतें थें क्षमता विद्रोहियों की मिटाने की हस्ती, लेकिन अब देशप्रेम हो गयी हैं सस्ती ||

 

सिमट गया हैं वो देशप्रेम अब कुछ ही वीरों से, बिकती हैं दुनिया गाँधी जी के तस्वीरों से |

मिट गयी है वो आजादी, जो गढ़ी गयी थी खून के लकीरों से, देश अब भरा पड़ा हैं बड़े घूसखोर जैसों फकीरों से ||

 

ना रहा वो प्रेम, न रहीं वो भक्ति और ना ही बन पाया बलिदानियों जैसा दूसरा ये गणराज्य | शायद, इसीलिए आज वो 15 अगस्त है हमसे नाराज ||

 

 

 

रचयिता – श्री रवि कुमार जी

पद – शिक्षक

विद्यालय – कन्या उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मसाढ़, उदवंतनगर, भोजपुर ( बिहार )

1 Likes

रवि कुमार

Spread the love

Leave a Reply