आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।

विश्व पर्यावरण दिवस
आज पर्यावरण दिवस पर
एक प्रण अवश्य ले लो सब,
पेड़ लगाकर पर्यावरण को
शुद्ध एवं स्वच्छ बनाएंगे हमसब !
प्रदूषण रहित पर्यावरण
हम सब बनाएंगे,
प्रत्येक मनुष्य एक-एक
पेड़ अवश्य लगाएंगे !
पेड़ से ही तो जुड़ा है
पर्यावरण एवं जीवन का आधार,
प्रदूषित वायु खुद ग्रहण कर
शुद्ध करते हैं ये संसार !
अनेक लाभ पेड़ हमें देते हैं,
शुद्ध वायु, फल, फूल, छाया,
जलावन आदि हमें देते हैं!
फिर भी हम उन्हें क्यों काट देते हैं..?
आज से हम ये प्रण लेंगे
अनावश्यक पेड़ नहीं काटेंगे,
हम भी अब पेड़ लगाएंगे
विश्व पर्यावरण दिवस मनाएंगे !
अनुपमा अधिकारी
प्राथमिक विधालय पौआखाली
किशनगंज बिहार

